Health Tips: सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों को दूर कर देती है अजवाइन, जान लें आप

Hanuman | Saturday, 01 Aug 2026 03:18:21 PM
Health Tips: Carom seeds (Ajwain) can resolve various health-related issues

इंटरनेट डेस्क। अजवाइन में कई प्रकार के पोशक तत्व होने से ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। ये सिर्फ आपकी रसोई का एक मसाला नहीं, बल्कि आयुर्वेद का एक बेहतरीन खजाना है।

इसके माध्यम से सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसका उपयोग पेट दर्द, गैस या एसिडिटी से राहत पाने के लिए किया जाता है। जोड़ों और घुटनों के दर्द को भी ये दूर करने में बहुत ही उपयोगी है। इसमें मिलने वाले एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में उपयोगी है।

अजवाइन के तेल की मालिश करने से या इसके काढ़े का सेवन करने से गठिया के दर्द में काफी राहत मिलती है। वजन कम करने में भी उपयोगी है। सुबह खाली पेट अजवाइन का गुनगुना पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होने से वजन कम होता है।

PC: navbharatlive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.