- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाने के कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। हालांकि इनका ज्यादा मात्रा में सेवन करना भी हानिकारक साबित हो सकता है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं बहुत ज्यादा चिया सीड्स का सेवन करने से क्या नुकसान हा सकते हैं।
चिया सीड्स में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसी कारण ज्यादा मात्रा में इनका सेवन करने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। इससे पेट में गैस, ब्लोटिंग, ऐंठन, दस्त या कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं इनका ज्यादा सेवन करने से गले में थक्का या रुकावट का खतरा पैदा हो सकता है। अगर इसका ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो ब्लड प्रेशर कम होने का खतरा मंडराने लगता है। इसी कारण आप इसका ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करें।
PC: pharmeasy
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें