- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देर रात दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद लोगों को अगली सुबह सिर दर्द, थकान, उलझन, मतली और कमजोरी जैसी समस्याओं का समाना करना पड़ जाता है। आज साल 2025 का आखिर दिन है। लोगों ने साल 2026 के जश्न की तैयारियां शुरू कर दी है।
लोग देर रात तक एन्जॉय करते नजर आएंगे। जश्न के बाद कई लोगों को हैंगओवर के कारण अगली सुबह सिर दर्द, थकान, उलझन, मतली और कमजोरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जो हैंगओवर उतारने में आपके लिए मददगार साबित होंगे।
शराब के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। हैंगओवर उतारने के लिए अगली सुबह थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पीना चाहिए। आप नारियल पानी, नींबू पानी या ताजे फलों का जूस पी सकते हैं। वहीं हल्का और सादा खाना खाना चाहिए।
ये खाना ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है। सिर दर्द या शरीर में दर्द होने पर बिना पर्ची मिलने वाली पेनकिलर दवाओं से दूरी बना बना लें। लोगों को भरपूर नींद लेनी चाहिए। इससे आपकी परेशानियां दूर होंगी।
PC: Canva
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें