अब आप एक ही WhatsApp ऐप में संचालित कर सकते हैं दो अकाउंट, कर लें ये सेटिंग

Hanuman | Wednesday, 10 Jun 2026 03:36:40 PM
You can now operate two accounts within a single WhatsApp app, just apply these settings

इंटरनेट डेस्क। iPhone यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि ये यूजर्स अब अपने iPhone में एक ही WhatsApp ऐप के अंदर दो अलग-अलग अकाउंट चला सकेंगे। इसके लिए यूजर्स को न तो WhatsApp Business ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता होगी और न ही किसी दूसरे फोन का सहारा लेना पड़ेगा। नए अपडेट के बाद दोनों अकाउंट एक ही ऐप में मैनेज किए जा सकेंगे। यूजर्स इस फीचर की मदद से ऐसा कर सकेंगे।

iPhone में इस प्रकार जोड़ लें दूसरा WhatsApp अकाउंट

-  ऐसा करने के लिए सर्वप्रथम ऐप की सेटिंग में जाकर वहां प्रोफाइल नाम के पास दिखाई देने वाले एरो आइकन पर टैप करना होगा।

-अब Add Account ऑप्शन का यन कर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें

- ये प्रोसेस पूरा होने बाद दूसरा नंबर भी उसी WhatsApp ऐप में सक्रिया हो जाएगा।

-अब आप जरूरत के अनुसार दोनों अकाउंट का उपयोग कर सकेंगे।

-दोनों अकाउंट पूरी तरह स्वतंत्र रूप से काम करेंगे।

PC: about.fb

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.