- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। भारतीय राजनीति में एक बेहद दुर्लभ और चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई। इसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। जी हां संसद भवन के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच करीब दो घंटे तक एक अहम बैठक चली। बैठक भी बंद कमरे में हुई इस मुलाकात ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।
क्यों हुई बैठक
मीडिया रिपोटर्स की माने तो हर कोई यह जानने को बेताब है कि आखिर सत्ता और विपक्ष के इन तीन दिग्गजों के बीच इतनी लंबी क्या बात हुई। ऐसे मे खबर ये सामने आई की यह हाई-प्रोफाइल बैठक प्रधानमंत्री के कक्ष में आयोजित की गई थी और इसका मुख्य एजेंडा सेंट्रल इन्फॉर्मेशन कमीशन और सेंट्रल विजिलेंस कमीशन में खाली पड़े अहम पदों को भरना था।
क्या हुआ बैठक में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बैठक में चीफ इन्फॉर्मेशन कमिश्नर और विजिलेंस कमिश्नर जैसे पदों पर नियुक्तियों को लेकर चर्चा हुई। खबर है कि राहुल गांधी ने सरकार द्वारा प्रस्तावित अधिकारियों के चयन पर अपनी असहमति जताई है। इन नियुक्तियों को फाइनल करने के लिए ही यह लंबी मंत्रणा बुलाई गई थी।
pc- aaj tak