कोटा एयरपोर्ट का शिलान्यास होने से एक दिन पहले Ashok Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी ने…

Hanuman | Friday, 06 Mar 2026 02:24:27 PM
A day before the foundation stone laying ceremony of Kota Airport, Ashok Gehlot made a big statement

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। ये कार्यक्रम शंभूपुरा स्थित न्यू ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट स्थल पर आयोजित होगा। वहीं सीएम द्वारा नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना तथा परवन-अकावद वृहद पेयजल परियोजना के लिए भूमि पूजन भी किया जाएगा। कोटा एयरपोर्ट शिलान्यास को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज एक बड़ा बयान दिया है।

अशोक गहलोत ने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि कल कोटा एयरपोर्ट शिलान्यास होने जा रहा है, जिसकी पहल हमारी कांग्रेस सरकार ने की थी। राहुल गांधी ने कोटा में एक जनसभा के दौरान वहां की जनता से एयरपोर्ट बनाने का वादा किया था, उसे हकीकत बनाने के लिए हमारी कांग्रेस सरकार ने 1250 एकड़ जमीन कोटा में एयरपोर्ट के लिए 2021 में निशुल्क आवंटित की। 2022 में यहां से बिजली लाइनों को शिफ्ट करने के लिए ₹120 करोड़ का बजट भी स्वीकृत किया। केन्द्र सरकार की लेट लतीफी के कारण यह प्रोजेक्ट करीब 4 साल तक अटका रहा। अब आशा है कि शिलान्यास के बाद इसका काम तेजी से पूरा होगा‌ एवं निर्माण कार्य भी गुणवत्तापूर्ण होगा।

​कांग्रेस सरकार ने कोटा को टूरिज्म का हब बनाने का प्रयास किया
कांग्रेस सरकार ने चंबल रिवरफ्रंट जैसा विश्वस्तरीय प्रोजेक्ट देकर कोटा को टूरिज्म का हब बनाने का प्रयास किया जिससे पर्यटकों की आवक कोटा में बढ़े। हालांकि भाजपा सरकार की उपेक्षा के कारण रिवर फ्रंट में न रेस्टोरेंट खुल पाए हैं और न ही दूसरी सुविधाओं का विकास हुआ है। भाजपा सरकार को रिवर फ्रंट का और विकास करना चाहिए एवं इसका अच्छे से रखरखाव करना चाहिए जिससे हाड़ौती में पर्यटन बढ़ सके एवं एयरपोर्ट का बनना भी सार्थक हो सके।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.