- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक के चित्तदुर्ग जिले के हिरियूर तालुक में आज एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर गोरलाथु क्रॉस के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में कम से कम 17 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। खबरों के अनुसार, यहां पर एक स्लीपर बस की सामने से आ रही लॉरी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिससे कई यात्री अंदर ही फंस गए।
पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी कि हिरियूर से बेंगलुरु की ओर जा रही एक लॉरी सड़क डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा में बेंगलुरु से शिवमोग्गा आ रही बस से भिड़ गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि स्लीपर कोच बस में भीषण आग लग गई। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कई यात्री किसी तरह बस से बाहर निकलने में सफल रहे। पुलिस ने इस संबंध में बताया कि कहा कि मृतकों की आधिकारिक संख्या ऑडिट और पहचान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मिल पाएगी। मामले में हिरियूर ग्रामीण पुलिस थाना ने केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
सड़क हादसा आज सुबह 3 बजे के करीब हुआ
बताया जा रहा है कि ये सड़क हादसा आज सुबह 3 बजे के करीब हुआ। जिस दौरान यह टक्कर हुई और बस में आग लगी अधिकांश यात्री बस में सो रहे थे। इस कारण कई लोग बस से निकल नहीं आए और वह आग की चपेट में आ गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें