भाजपा में शामिल हुए सांसदों पर ऐक्शन की तैयारी में है AAP, उठाने वाली है बड़ा कदम, संजय सिंह ने किया ऐलान

Hanuman | Saturday, 25 Apr 2026 08:37:23 AM
AAP is preparing to take action against MPs who joined the BJP, set to take a major step, Sanjay Singh announces

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप को शुक्रवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा सहित पार्टी के सात सांसदों का भारतीय जनता पार्टी में विलय हो गया। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कुल 7 राज्यसभा सांसदों ने आप से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन था।

इन राज्यसभा सांसदों में  राघव चड्ढा के साथ ही पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता नाम शामिल है। राघव चड्ढा ने भाजपा में विलय से पहले पीसी की। इस पीसी मे उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। इसके बाद इसके बाद सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भाजपा कार्यालय में जाकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकत कर खुद को बीजेपी में विलय कर लिया।

राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की जाएगी
राघव चड्ढा सहित सात आप सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर आप की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है।  आम आदमी पार्टी ने इन सांसदों के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। आप से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस संबंध में बड़ा बयान दिया है।  खबरों के अनुसार, संजय सिंह ने अब बोल दिया कि मैं राज्यसभा सभापति को एक पत्र प्रस्तुत करूँगा, जिसमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक को भाजपा में शामिल होने के कारण राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि ये संविधान की दसवीं अनुसूची के अंतर्गत स्वेच्छा से अपनी पार्टी की सदस्यता त्यागने के समान है।

PC:  X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.