- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली उच्चतम न्यायालय की तीन जजों वाली बेंच से उन्नाव रेप केस में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका लगने के बाद कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने इस संबंध में अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। उच्चतम न्यायालय की तीन जजों वाली बेंच ने इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है।
इस पर राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध में सोमवार को एक्स के माध्यम से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक रहे कुलदीप सेंगर को जिस प्रकार सुप्रीम कोर्ट ने आज करारा तमाचा लगाते हुए उसकी ज़मानत याचिका खारिज की है, वह स्वागतयोग्य कदम है। उसके द्वारा जिस प्रकार एक महिला के साथ बलात्कार किया गया, पीड़िता के पिता की पुलिस कस्टडी के अंदर मौत हुई, उसके चाचा, उसके परिवार के लोग, उसके वकील और उसे स्वयं मारने की कोशिश की गई, दो लोग दुनिया से चले भी गए।
सुप्रीम कोर्ट ने आईना दिखाया
जूली ने इस संबंध में आगे कहा कि एक ऐसा वातावरण बनाया गया कि किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी का विधायक होने पर व्यक्ति इतना बाहुबली बन जाता है कि नियम और कानून को ताक पर रख देता है तथा दबाव बनाकर सबूतों को नष्ट करना चाहता है, अपनी ताकत दिखाना चाहता है। उसको भी आज माननीय सुप्रीम कोर्ट ने आईना दिखाया है l इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव रेप केस में सेंगर की आजीवन कारावास की सजा को निलंबित कर दिया था और उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दे दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले पर रोक लगा दी है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें