Ajay Rai: लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने यूपी में खेला बड़ा दाव, पीएम के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अजय राय को बनाया प्रदेशाध्यक्ष

Samachar Jagat | Friday, 18 Aug 2023 08:18:46 AM
Ajay Rai: Before the Lok Sabha elections, Congress made a big claim in UP, made Ajay Rai, who contested against the PM, the state president.

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने बड़ला उलट फेर कर दिया है और लोकसभा चुनावों के पहले प्रदेश कांग्रेस की कमान अजय राय को सौंप दी है। यानी के उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय होंगे। अजय राय पिछले लोकसभा चुनावों में पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके है। पूर्व विधायक और मंत्री रहे अजय राय भूमिहार ब्राह्मण हैं।

बता दें की अजय राय को बहुत संघर्षशील नेताओं में गिना जाता हैं। वह पूर्वांचल के वाराणसी के है और इस कारण वो इस इलाके में कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने काम कर सकते है। यहां कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों से पहले राय को अध्यक्ष नियुक्त कर उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के साथ-साथ अन्य उच्च जातियों को अपने साथ जोड़ने का संकेत दिया है।

बता दें की अजय राय पूर्वांचल के इलाके में अपनी खास पहचान रखते है। इस इलाके में भूमिहार ब्राह्मणों की बड़ी संख्या है और उनके प्रदेशाध्यक्ष बनने से बड़ी आबादी कांग्रेस के साथ जुड़ सकती है। इसके साथ ही अन्य ब्राह्मण वर्ग भी कांग्रेस के साथ जुड़ सकता है। 

pc- jagran



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.