- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार अब इस दुनिया में नहीं है। बारामती के पास आज सुबह करीब नौ बजे हुए विमान हादसे में उनका निधन हो गया है। खबरों के अनुसार, लैंडिंग की कोशिश करने के दौरान पायलट ने विमान से नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद वह प्लेन क्रैश हो गया था। इस विमान हादसे में छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोगों की मौत होने की खबर है।
आज हम आपको महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता अजित पवार की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। खबरों के अनुसार, अजित पवार कुल 124 करोड़ 55 लाख 30 हजार 888 रुपए की संपत्ति अपने परिवार के लिए छोड़कर गए हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के बाद जारी रिपोर्ट में दी थी। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने अजित पवार ने सेल्फ इनकम 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की बताई थी।
एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने साल 1989 में अपना राजनीतिक कॅरियर शुरू किया था साल 1991 में ही उन्हें पहली बार बारामती से लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका मिला। हालांकि बाद में उन्होंने चाचा शरद पवार के लिए सीट छोड़ दी थी। अजित पवान बारामती विधानसभा सीट से वह 7 बार विधायक बन चुके हैं। उन्हें यहां पर 1991 में उप चुनाव में विधायक के तौर पर पहली जीत मिली थी।
बने थे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री
एनसीपी में अंदरूनी कलह के बाद वह चाचा शरद पवार से अलग हो गए थे। इसे बाद एनसीपी दो गुटों में बट गई थी। अजित पवार भाजपा की अगुवाई वाली सरकार में शामिल होकर राज्य के 6वीं बार उपमुख्यमंत्री बने।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें