Amit Shah ने बिहार के प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा-अर्चना की

Samachar Jagat | Saturday, 24 Sep 2022 01:15:25 PM
Amit Shah offers prayers at the famous Kali temple in Bihar

किशनगंज (बिहार) |  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बिहार के प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा-अर्चना की, जिसे लंबे समय से हिदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जाता रहा है। लगभग 50 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम बहुल आबादी वाले किशनगंज जिले में शुक्रवार की रात बिताने के बाद सुबह के समय शाह 'बूढ़ी काली मंदिर’ पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने एक वीडियो साझा किया जिसमें शाह मंदिर में आरती करते और पुजारियों का आशीर्वाद लेते दिखाई देते हैं।

प्राचीन काली मंदिर के बारे में मान्यता है कि इसका निर्माण एक मुस्लिम नवाब द्बारा दान की गई भूमि पर किया गया है। गृह मंत्री की बिहार यात्रा शुक्रवार दोपहर पूर्णिया जिले में भाजपा की रैली के साथ शुरू हुई थी, जिसके बाद शाम को वह किशनगंज पहुंचे और विधायकों, सांसदों तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। भाजपा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, शाह का सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों के साथ एक बैठक के बाद अपना दौरा समाप्त करने का कार्यक्रम है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.