Anil Ambani के बेटे जय अनमोल की मुश्किलें बढ़ीं, सीबीआई ने इस मामले में दर्ज किया केस

Hanuman | Tuesday, 09 Dec 2025 04:31:12 PM
Anil Ambani's son Jai Anmol faces troubles, CBI files case in this matter

इंटरनेट डेस्क। देश के जाने-माने उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल को आज एक बड़ा झटका लगा है। सीबीआई ने जय अनमोल की मुश्किलें बढ़ा दी है। खबरों के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी ने अनिल अंबानी के बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के भतीजे जय अनमोल पर 228 करोड़ रुपए के फ्रॉड करने का आरोप है।  सीबीआई ने अनमोल सहित रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड  के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि जय अनमोल और उनकी कंपनी पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है, जिससे बैंक को 228 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।   यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से इस संबंध शिकायत सीबीआई से की गई थी। इस पर जांच एजेंसी ने संज्ञान लिया है। इस केस में रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड  के दोनों निदेशक जय अनमोल और रवींद्र शरद सुधाकर का नाम शामिल है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.