Mamata Banerjee को फिर लगा झटका, टीएमसी के एक और राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा

Hanuman | Thursday, 11 Jun 2026 01:19:32 PM
Another setback for Mamata Banerjee, one more TMC Rajya Sabha MP resigns

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में जारी टूट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक और राज्यसभा सांसद ने इस्तीफा दे दिया है। खबरों के अनुसार, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने इस्तीफा देकर टीएमसी की परेशानी बढ़ा दी है।

पिछले चार दिनों में तीन राज्यसभा सांसद ममता बनर्जी को छोड़कर जा चुके हैं। कल सुष्मिता देव ने और इससे पहले सुखेंदु शेखर रे ने राज्यसभा सदस्यता और पार्टी छोड़ी थी। खबरों के अनुसार, अब तक तृणमूल कांग्रेस से लोकसभा में 28 में से 20 और राज्यसभा में 13 में से 3 सांसद यानी कुल 23 सांसद अलग हो चुके हैं।

वहीं, बंगाल के 80 में से 58 टीएमसी विधायकों ने भी अपनी राह जुदा कर ली है। इस्तीफे के बाद प्रकाश चिक ने बड़ा बयान दया है। उन्होंने कहा कि  पश्चिम बंगाल में लोगों का फैसला भाजपा के पक्ष में था। पार्टी ने वहां सरकार बनाई।

PC:  bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.