राहुल गांधी के इन विचारों से सहमत है Ashok Gehlot, कहा- आरएसएस-भाजपा से लड़ने के लिए...

Hanuman | Saturday, 13 Jun 2026 08:42:41 AM
Ashok Gehlot agrees with these views of Rahul Gandhi

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा इंडिया गठबंधन की बैठक में दिए गए भाषण को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस संबंध में गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि राहुल गांधी द्वारा इंडिया गठबंधन की बैठक में दिया गया भाषण केवल विपक्षी दलों को एकजुट करने का मैसेज ही नहीं बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के सामने खड़ी चुनौतियों को लेकर एक स्पष्ट वेक आप कॉल भी था।

विपक्षी एकता का स्पष्ट संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि अब विपक्षी दलों का मनोभाव आपस में लड़ने का नहीं होना चाहिए। उनका मानना है कि देश की जनता में व्यापक आक्रोश है और असली समस्या आरएसएस द्वारा संस्थानों पर किया जा रहा नियंत्रण है। राहुल गांधी के इन विचारों से मैं पूरी तरह सहमत हूं।

अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने भी कल यही अपील की थी कि इंडिया गठबंधन को राहुल गांधी के नेतृत्व में यह लड़ाई लड़नी चाहिए। आज पुनः यही कहता हूं कि आरएसएस-भाजपा से लड़ने के लिए  इंडिया गठबंधन को राहुल जी के साथ मजबूती से खड़ा होना होगा। जैसा कि राहुल जी ने कहा, यदि हम सब एकजुट होकर भाजपा का मुकाबला करें, तो उसे आसानी से हराया जा सकता है।

अशोक गहलोत पहले भी बोल चुके हैं ये बात
अशोक गहलोत ने इससे पहले भी कहा कि कांग्रेस से अलग होकर क्षेत्रीय दल बनने वाली सभी पार्टियों को पुनः कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए और पूरे दिल से राहुल गांधी को अपना नेता स्वीकार करना चाहिए।

PC:  jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.