- SHARE
-
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करौली के टोडाभीम में पूर्व पीएम पंडित नेहरू की करीब 40 साल पुरानी प्रतिमा का क्षतिग्रस्त होने को अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पुलिस से दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि करौली के टोडाभीम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की करीब 40 साल पुरानी प्रतिमा का क्षतिग्रस्त होना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। प्रशासन को इसकी गहन और निष्पक्ष जांच करनी चाहिए कि यह मात्र एक दुर्घटना है या किसी असामाजिक तत्व का दुष्कृत्य।
प्रदेश के तीन बार सीएम रह चुके अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि पंडित नेहरू, बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर और हमारे सभी स्वतंत्रता सेनानी राष्ट्र के लिए श्रद्धेय हैं। महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
PC: livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें