Ashok Gehlot ने साधा निशाना, कहा- भाजपा सरकार का अहंकार चरम पर है

Hanuman | Friday, 12 Dec 2025 08:55:18 AM
Ashok Gehlot targeted the BJP government, saying that the arrogance of the government is at its peak

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस द्वारा रूपिंदर सिंह कुन्नर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने पर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में गुरुवार को एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार का अहंकार चरम पर है।

कल टिब्बी में किसानों ने अपनी आवाज उठाई और जवाब में आज सरकार ने  रूपिंदर सिंह कुन्नर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। किसानों की बात सुनने की बजाय उनका दमन करना और तानाशाही चलाना यही वह मॉडल है जिस पर प्रदेश की भाजपा सरकार चल रही है। कांग्रेस पार्टी टिब्बी ही नहीं, पूरे प्रदेश के किसानों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

इससे पहले अशोक गहलोत ने प्रदेश के सड़कों की लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि घोषणावीर सरकार का एक और सच! पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 2025-26 के बजट में बांसवाड़ा में 50 करोड़ रुपए से 95 सड़कें स्वीकृत होने का ढिंढोरा पीटा गया, लेकिन हकीकत यह है कि 84 सड़कों पर काम शुरू तक नहीं हुआ है। तलवाड़ा-त्रिपुरा सुंदरी जैसे धार्मिक स्थल के महत्वपूर्ण मार्ग पर भी अव्यवस्था है।

क्या आदिवासी इलाके के साथ जानबूझकर ऐसा उपेक्षित व्यवहार किया जा रहा है?

तीन बार प्रदेश के सीएम रह चुके अशोक गहलोत ने कहा कि वित्तीय वर्ष खत्म होने में मात्र 3 महीने बचे हैं और जनता धूल व जाम से जूझ रही है। क्या यही है 'डबल इंजन' की रफ्तार है? क्या आदिवासी इलाके के साथ जानबूझकर ऐसा उपेक्षित व्यवहार किया जा रहा है?

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.