Assembly Elections 2023: मोदी लहर में बही कांग्रेस, तीन राज्यों में भाजपा तो एक में कांग्रेस को मिली जीत

Samachar Jagat | Monday, 04 Dec 2023 08:01:44 AM
Assembly Elections 2023: Congress swept by Modi wave, BJP won in three states and Congress won in one.

इंटरनेट डेस्क। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में से चार राज्यों के चुनाव परिणाम आ चुके है और इन चुनाव परिणामों में मोदी लहर एक बार फिर से देखने को मिली है। जी हां चार  राज्यों में से एक तेलंगाना में कांग्रेस ने सत्ता हासिल की है, बाकी तीन राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा ने बंपर जीत दर्ज की है। 

बता दें की मध्य प्रदेश 230 सीटों पर चुनाव हुए और उन चुनावों में भाजपा को 163 तो कांग्रेस को 66 सीटें मिली है। वहीं अन्य के खाते में मात्र एक सीट गई है। बात राजस्थान की कर ले तो यहां गहलोत सरकार को हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान में 200 में 199 सीटों पर चुनाव हुए। इसमें से भाजपा को 115 तो कांग्रेस को 69 सीटे मिली है। वही अन्य के खाते में 15 सीटे गई है। 

बात छत्तीसगढ़ कर ले तो यहां कांग्रेस की भूपेल बघेल सरकार को हार का सामना करना पड़ा है। यहा 90 सीटों में से भाजपा को 54 सीटे मिली है तो वही कांग्रेस के खाते में 35 सीटें आई है और अन्य को 1 सीट मिली है। वहीं तेलंगाना में 119 सीटों में से 64 कांग्रेस को तो बीआरएस को 39 सीटें मिली है। साथ ही भाजपा की यहां शर्मनाक हार हुई है। पार्टी को मात्र 8 सीटे मिली है। 

pc- business-standard.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.