Dotasra ने अब केन्द्र सरकार पर साधा निशाना, कहा-मोदी सरकार के लिए अन्नदाता नहीं, धन्नदाता मायने रखता है

Hanuman | Tuesday, 29 Jul 2025 03:39:37 PM
Dotasra now targeted the central government

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब किसानों के कर्ज को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि मोदी सरकार के लिए अन्नदाता नहीं, धन्नदाता मायने रखता है। इसलिए किसान कर्ज में डूब रहा है और पूंजीपति मित्र पनप रहे हैं। राजस्थान के 1.06 करोड़ किसानों पर 1.87 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार किसानों का एक रुपया माफ करने के लिए तैयार नहीं है। आज देश में हर किसान पर औसतन 74 हजार रुपए का कर्ज है, देश का अन्नदाता दयनीय स्थिति में है। लेकिन केंद्र सरकार के पास ना तो किसानों का ऋण माफ करने का कोई प्रस्ताव है, और ना ही प्रधानमंत्री मोदी की ऐसी इच्छाशक्ति! जबकि यही मोदी सरकार पिछले दस साल में पूंजीपति मित्रों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर चुकी है। 

भाजपा के अंधकार में अगर किसान कर्ज नहीं चुका पाए तो मुकदमा, गिरफ्तारी और जमीन नीलाम हो जाती है। जबकि उद्योगपति मित्रों के खाते एनपीए राइट ऑफ कर दिए जाते हैं, तो कई मित्रों को सरकार के संरक्षण से विदेश भगा दिया जाता है। भाजपा की डबल इंजन सरकारों में यही ‘डबल स्टैंडर्ड’ है, जो गरीब को कुचल रहा है, और अमीर को देश का खजाना लूटा रहा है।

PC: deccanherald
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.