शतरंज की नई विश्व चैम्पियन बनने पर Divya Deshmukh को मिली इतनी मोटी राशि, कुल संपत्ति के बारे में जानकर हर जाएंगे हैरान 

Hanuman | Tuesday, 29 Jul 2025 09:40:31 AM
Divya Deshmukh got such a huge amount on becoming the new world champion of chess, everyone will be surprised to know about her total assets

खेल डेस्क। भारत की उभरती शतरंज खिलाड़ी 19 साल की दिव्या देशमुख ने फिडे वीमेंस विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है। उन्होंने भारतीय शतरंज जगत में नया अध्याय जोड़ते हुए जॉर्जिया में आयोजित इस टूर्नामेंट में अनुभवी कोनेरू हंपी को शिकस्त दी। इसके साथ ही उन्होंने ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव भी हासिल किया।

आज हम आपको महिला शतरंज की नई विश्व चैम्पियन दिव्या देशमुख की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, फिडे वीमेंस विश्व कप 2025 का खिताब जीतने पर दिव्या को करीब 43 लाख रुपए की इनामी राशि मिली है।

वहीं उपविजेता हंपी को लगभग 30 लाख रुपए से ही संतोष करना पड़ा है। विश्व चैम्पिय बनने पर दिव्या देशमुख की नेटवर्थ में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। खबरों के अनुसार, जून 2025 तक उनकी संपत्ति करीब 1 से 2 करोड़ रुपए के बीच थी, जो अब बढक़र लगभग 2.5 करोड़ रुपए हो चुकी है। इस भारतीय शतरंज स्टार का जन्म 2 दिसंबर 2005 को महाराष्ट्र में हुआ था। 

'PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.