- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है। आमनज को कीमतों को लेकर किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी दोनों ही ईंधनों की कीमतें स्थिन हैं। यहां पर एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 और डीजल की कीमत 90.21 प्रति लीटर है। गुलाबी नगर में लम्बे समय से लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। लोगों को कीमतों में कमी होने का लम्बे समय से इंतजार है। देश के प्रमुख शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है।
नई दिल्ली: में पेट्रोल ₹94.72 प्रति लीटर और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर है।
मुंबई:पेट्रोल ₹104.21 और डीजल ₹92.15 प्रति लीटर बिक रहा है।
कोलकाता:पेट्रोल ₹103.94 और डीजल ₹90.76 प्रति लीटर है।
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75 और डीजल ₹92.34 प्रति लीटर है।
इंदौर:पेट्रोल ₹106.48 और डीजल ₹91.88 प्रति लीटर है।
पटना: पेट्रोल ₹105.58 और डीजल ₹93.80 प्रति लीटर है।
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46 और डीजल ₹95.70 प्रति लीटर मिल रहा है।
आमजन को है कीमतों में कमी होने का इंतजार
हालांकि देश में लम्बे समय से कीमतें स्थिर ही बनी हुई हैं। देश में अन्तिम बार मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था। लोगों को लम्बे समय से महंगी कीमतों पर दोनों ही ईंधन खरीदने पड़ रहे हैं। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। कीमतों में कब कमी होगी इसका आमजन को इंतजार है।
PC: hindi.news24online
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें