Assembly Elections: असम, केरलम और पुडुचेरी की 296 सीटों के लिए आज हो रहा है मतदान, 1899 उम्मीदवारों की किस्मत होगी ईवीएम में बंद

Hanuman | Thursday, 09 Apr 2026 09:05:01 AM
Assembly Elections: Voting is underway today for 296 seats across Assam, Kerala, and Puducherry; the fate of 1,899 candidates will be sealed in the EVMs.

इंटरनेट डेस्क। देश के तीन महत्वपूर्ण राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में  नई सरकार के गठन के लिए आज मतदान हो रहा है। आज असम, केरलम और पुडुचेरी में एक ही चरण में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।  मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान केन्द्रों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच मतदान चल रहा है। देश के तीन महत्वपूर्ण राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में की 296 सीटों पर मतदान हो रहा है। आज 1899 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी।

आज असमकी 126, केरल  की 140 और पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतदान हो रहा है। चुनाव में असम में 722 और केरल में 883 और पुडुचेरी में 294 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपपी किस्मत आजमा रहे हैं।  संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि मतदान निष्पक्ष तरीके से हो सके। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी चुनाव होने हैं। इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का परिणाम चार मई को आएगा। इस दिन लगभग तय हो जाएगा कि किस राज्य में कौनसे दल या गठबंधन की सरकार बनेगी।

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी होना है चुनाव
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल को छोड़कर बाकी राज्यों में मतदान एक चरण में होगा। केरल, असम और पुडुचेरी में वोटिंग आज हो है। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं पश्चिम बंगाल दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को 152 सीटों और 29 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर मतदान होगा। तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.