Austra Hind 22: द्बिपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास 'ऑस्ट्रा हिन्द 22’ आज से शुरू

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2022 12:53:01 PM
Austra Hind 22 : Bilateral training exercise 'Austra Hid 22' begins today

नई दिल्ली : भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेनाओं के बीच आज यानी सोमवार से राजस्थान में द्बिपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास  'ऑस्ट्रा हिन्द 22’ शुरू होगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह अभ्यास 11 दिसंबर तक चलेगा। यह वार्षिक अभ्यास होगा जो बारी-बारी से भारत और ऑस्ट्रेलिया में किया जाएगा।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''भारतीय सेना और ऑस्ट्रेलियाई सेना के दलों के बीच ' 'ऑस्ट्रा हिन्द 22’ द्बिपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास 28 नवंबर से 11 दिसंबर 2०22 तक महाजन फील्ड फायरिग रेंज (राजस्थान) में होना है। यह दोनों सेनाओं के सभी शस्त्र और सेवा दलों की भागीदारी के साथ ऑस्ट्रा हिद श्रृंखला का पहला अभ्यास है।’’ बयान में कहा गया कि दूसरी डिवीजन की 13वीं ब्रिगेड के सैनिकों के साथ ऑस्ट्रेलियाई सेना का दल अभ्यास स्थल पर पहुंच गया है। भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व डोगरा रेजीमेंट के जवान कर रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य सकारात्मक सैन्य संबंध बनाना, एक-दूसरे की उत्कृष्ट प्रक्रियाओं को अपनाना और अर्ध-रेगिस्तानी इलाके में कई क्षेत्रों में अभियान चलाते वक्त एक साथ काम करने की क्षमता को बढ़ावा देना है। मंत्रालय ने कहा कि यह संयुक्त अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देने के अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगा। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.