- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रामनगरी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराकर मंदिर निर्माण के पूरा होने का प्रतीक स्थापित करेंगे। इसके लिए अयोध्या में जोरदार तैयारी हो चुकी है। अयोध्या की पावन धरती को दुल्हन की तरह सजाया जा चुका है। पीएम मोदी आज इस संबंध में 9.30 बजे अयोध्या जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी थी।
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा था कि प्रभु श्री राम भारतवर्ष की आत्मा, उसकी चेतना और उसके गौरव का आधार हैं। मेरे लिए यह परम सौभाग्य की बात है कि 25 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे अयोध्या के दिव्य-भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन का अवसर प्राप्त होगा।
इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे श्री राम लला के पवित्र मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज के विधिवत आरोहण के ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनूंगा। यह ध्वज भगवान श्री राम के तेज, शौर्य और उनके आदर्शों के साथ-साथ हमारी आस्था, अध्यात्म और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
PC: india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें