‘Indigo’ के विमान से टकराया पक्षी, यात्रा रद्द

Samachar Jagat | Thursday, 25 May 2023 03:01:29 PM
Bird hits Indigo plane, flight canceled

मेंगलुरु। मेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (एमआईए) के रनवे पर दुबई जा रहे एक विमान से बृहस्पतिवार सुबह पक्षी टकरा गया जिससे उड़ान रद्द करनी पड़ी। हवाई अड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। पक्षी विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ के विमान के पर से टकरा गया, जो उड़ान भरने को तैयार था।पायलट ने तुरंत हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) को सूचित किया और उड़ान रद्द कर दी गई। घटना के बाद 160 यात्रियों को विमान से उतारा गया।

इस घटना से हवाई अड्डे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बाद में, यात्रियों को बेंगलुरु से आए दूसरे विमान से दुबई ले जाने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई।उन्होंने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञ विमान का निरीक्षण कर रहे हैं।

एमआईए के अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि उड़ान 6ई1467 आईएक्सई-डीएक्सबी (जिसे सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर उड़ान भरनी थी) ‘टैक्सीवे’ से रनवे में प्रवेश करते ही एक पक्षी से टकरा गई। पायलट ने एटीसी को इसकी सूचना दी और सुबह साढ़े आठ बजे विमान ‘एप्रन’ (विमानों को खड़े किए जाने की जगह) पर लौट आया। इसके बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया।

बयान के अनुसार, ‘‘ इंडिगो ने उन 165 यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था की है, जिन्हें उड़ान संख्या 6ई5347 से (सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर) बेंगलुरु जाना था। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।’’दुबई के लिए विमान पूर्वाह्न 11 बजकर पांच मिनट पर रवाना हुआ।

Pc:India.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.