नई दिल्ली। सिविल लाइन्स इलाके में एक व्यापारी की हत्या और लूटपाट के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि धरस चाहबरा और उसके पिता अशोक पर लूटेरोंं के एक गिरोह ने सिविल लाइन्स मेट्रो स्टेशन के नजदीक उस समय हमला किया जब वे सात नवंबर को सदर बाजार में अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। दोनों को चाकू मार दिया गया और गिरोह के सदस्यों ने अशोक को गोली भी मारी गयी और उनसे 8.5 लाख रूपया लूट लिया।
पुलिस ने बताया कि सेंट स्टीफेन्स अस्पताल में उपचार के दौरान धरस की मौत हो गयी। सिविल लाइन्स थाने में लूटपाट और हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज किया गया। धरस की मौत के बाद हत्या का आरोप दर्ज किया गया।
संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध शाखा रविन्द्र यादव ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर अपराध शाखा के अधिकारियों की एक टीम ने धर्मेन्द्र सोकिया को देश बंधु रोड पर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने घटना में शामिल गिरोह के सदस्यों का नाम बताया।