सीएम Bhajanlal ने अचानक किया दिल्ली का दौरा, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‌डा से की मुलाकात

Hanuman | Thursday, 29 Jan 2026 08:25:54 AM
Chief Minister Bhajanlal made a surprise visit to Delhi and met with former BJP national president Nadda

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर से अचानक से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली का दौरा किया है। सीएम भजनलाल ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। सीएम भजनलाल ने  नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा एवं केंद्रीय आवासन, शहरी कार्य एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नड्डा से मुलाकात के दौरान प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, आधारभूत स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही, उन्होंने प्रदेशवासियों को सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में भी सार्थक संवाद किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय आवासन, शहरी कार्य एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से मेट्रो विस्तार, शहरी यातायात एवं ऊर्जा से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विकसित किए जा रहे बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम एवं नवीन ट्रांसमिशन तंत्र के सुदृढ़ीकरण सहित ऊर्जा क्षेत्र के अन्य पहलुओं पर अहम चर्चा की।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.