Congress नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने ऑपरेशन सिंदूर पर दिए बयान पर माफी मांगने से किया इनकार, कहा- सवाल पूछने का अधिकार…

Hanuman | Wednesday, 17 Dec 2025 03:03:32 PM
Congress leader Prithviraj Chavan refused to apologize for his statement on Operation Sindoor, saying he has the right to ask questions

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिए बयान पर माफी मांगने से इनकार करते हुए बोल दिया कि सवाल पूछने का अधिकार संविधान देता है। खबरों के अनुसार, एक पीसी में कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने दावा किया था कि भारत ऑपरेशन सिंदूर के पहले ही दिन हार गया था।

इस पीसी में कांग्रेस के सीनियर नेता ने सेना में लाखों सैनिकों की मौजूदगी पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने बोल दिया था कि ज्यादा सैनिकों को कुछ और काम पर लगाया जाना चाहिए। पत्रकारों से बातचीत में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम चव्हाण ने इस बयान को लेकर कहा कि मैं क्यों माफी मांगूंगा?

संविधान ने मुझे सवाल पूछने का अधिकार दिया है। खबरों के अनुसार, पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चव्हाण ने बयान दिया था कि ऑपरेशन सिंदूर के पहले ही दिन पूरी तरह से हार चुके थे। 7 मई को चले आधे घंटे के हवाई संघर्ष में हार गए थे। अब लोग इसे स्वीकार करें या न करें। इस बयान को लेकर भाजपा ने पृथ्वीराज चव्हाण और कांग्रेस को निशाने पर लिया है।

PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.