Delhi : छठ महापर्व पर दिल्ली में जहरीली यमुना में पवित्र डुबकी लगा रहे लोग, यमुना नदी से निकल रहा है जहरीला झाग, कहीं जानलेवा साबित ना हो ये कदम ?

Samachar Jagat | Monday, 08 Nov 2021 09:57:22 AM
Delhi : People taking holy dip in poisonous Yamuna in Delhi on Chhath Mahaparva, poisonous foam is coming out of Yamuna river, should this step prove to be fatal?

इंटरनेट डेस्क। छठ महापर्व के मद्देनजर दिल्ली में यमुना नदी के किनारे छठ मनाने लोग पहुंच रहे हैं। हालांकि यमुना नदी से निकल रहे जहरीले झागों के बीच लोग नदी में डुबकी लगा रहे हैं जो जानलेवा साबित हो सकता हैं। हालांकि कई लोगों को जहरीले झागों के बीच यमुना में छठ पूजा मनाते देखा गया है। वहीं प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किये गए हैं। दिल्ली सरकार को यमुना नदी के आसपास छठ पूजा मनाने वालों को रोकना चाहिये क्योंकि जहरीले झागों के बीच ये पवित्र डुबकी जानलेवा हो सकती है। 

हालांकि इससे पहले, छठ महापर्व के मद्देनजर दिल्ली सरकार की ओर से यमुना नदी के किनारे छठ मनाने की अनुमति नहीं दी गई है। शुक्रवार को छठ पूजा संघर्ष समिति और पूर्वांचल नवनिर्माण संगठन के सदस्यों ने इस पर नाराजगी जताई। 

 संगठन के लोगों ने उपराज्यपाल अनिल बैजल के आवास राजनिवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने उपराज्यपाल को एक ज्ञापन दिया। हालांकि सरकार ने यमुना नदी से निकल रहे जहरीले झागों को देखते हुए स्नान करने के लिए मना किया है लेकिन इसके बावजूद लोग नहीं मान रहे हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.