DK Shivakumar बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, जी परमेश्वर को मिला डिप्टी सीएम का पद

Hanuman | Wednesday, 03 Jun 2026 04:46:32 PM
DK Shivakumar Becomes Karnataka's New Chief Minister; G. Parameshwara Gets Deputy CM Post

इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक को आखिर आज नया मुख्यमंत्री मिल गया है। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार आज प्रदेश के नए सीएम बन गए हैं। बेंगलुरू लोकभवन में आयोजित समारोह में उन्होंने पद और गरिमा की शपथ ली। डीके शिवकुमार के साथ आज प्रदेश के 13 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इसमें जी. परमेश्वर का नाम भी शामिल है, जिन्हें उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने का फैसला किया है।

वहीं यतींद्र सिद्धारमैया, यूटी खादर, एमबी. पाटिल, केजे जॉर्ज, केएच मुनियप्पा, सतीश जारकीहोली, रामलिंगा रेड्डी, कृष्णा बायरेगौड़ा, प्रियंका खड़गे, ईश्वर खंड्रे, बायराथी सुरेश और शरण प्रकाश पाटिल के भी शपथ लेने की खबर है।

आठ बार विधायक रहे और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी. के शिवकुमार कर्नाटक के 34वें सीएम के रूप में शपथ ली। शपथ लेने से पहले डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का स्वागत किया। डीके शिवकुमार ने आज शपथ ग्रहण समारोह से पहले अपनी मां गौरम्मा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

PC: indiatoday 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.