वेस्ट एशिया में जारी तनाव को लेकर विदेश मंत्री S Jaishankar ने राज्यसभा में दी ये जानकारी, कहा- खाड़ी में फंसे भारतीयों…

Hanuman | Monday, 09 Mar 2026 01:01:04 PM
Foreign Minister S Jaishankar informed the Rajya Sabha about the ongoing tension in West Asia, saying – Indians stranded in the Gulf…

इंटरनेट डेस्क। वेस्ट एशिया में जारी तनाव अब दुनिया के देशों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। इस तनाव को लेकर अब भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज राज्यसभा में बयान दिया है। उन्होंने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि भारत ने हिंद महासागर में फंसे एक ईरानी जहाज को शरण भी दी है। उन्होंने राज्यसभा में ये भी जानकारी दी कि मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों को आर्मेनिया के रास्ते से निकाला जा रहा है। खाड़ी में फंसे भारतीयों की सुरक्षा की हमारी प्राथमिकता है।

भारतीय विदेश मंत्री ने इस दौरान ये भी जानकारी दी कि मैंने ईरान के विदेश मंत्री से 28 फरवरी और 5 मार्च को बात की है। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि उनके तीन जहाज हिंद महासागर में थे। हमने ईरान के निवेदन पर एक जहाज को शरण दी। इसके लिए ईरान ने धन्यवाद भी कहा है। जयशंकर ने कहा कि भारत शांति के समर्थन में है। हम नागरिकों की सुरक्षा के पक्ष में हैं। भारतीय दूतावास ने तेहरान में कई भारतीय छात्रों को बाहर की जगहों पर शिफ्ट करने में सहायता की है। भारतीय नागरिकों को आर्मेनिया से भारत लौटने में मदद की गई है।

तेहरान में पूरी तरह चालू है भारतीय दूतावास

राज्यसभा में आज भारतीय विदेश मंत्री ये भी अवगत करवाया कि तेहरान में हमारा दूतावास पूरी तरह चालू है और हाई अलर्ट पर है। हम इस समय भारतीय समुदाय की मदद करने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि अमेरिका और इजराइल में मिलकर ईरान में हमले किए हैं। इन हमलों में बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.