अगरतला। पश्चिमी त्रिपुरा में बिशालगढ़ के तांकमूरा गांव में बलात्कार के एक आरोपी को 14 साल के बाद गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार खुफिया जानकारी के बाद कल आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान रंजीत देबवर्मा के रूप में हुई है। स्थानीय अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि एक महिला ने अपने गांव के ही रंजीत के खिलाफ 2002 में बलात्कार का मामला दर्ज कराया था लेकिन पुलिस रंजीत को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। वर्ष 2007 में त्रिपुरा पुलिस ने रंजीत के खिलाफ वारंट जारी किया था।