बाग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने को लेकर Gehlot ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- आश्चर्य है कि…

Hanuman | Saturday, 20 Dec 2025 08:48:54 AM
Gehlot criticized the Modi government over the targeting of Hindu minorities in Bangladesh

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बांग्लादेश में पुनः भड़की हिंसा और वहां हिन्दू अल्पसंख्यकों निशाना बनाए जाने की घटनाओं को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इन घटनाओं की कड़ी निंदा की है।  पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

गहलोत ने इस संबंध में एक्स  के माध्यम से कहा कि बांग्लादेश में पुनः भड़की हिंसा और वहां हिन्दू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक और निंदनीय हैं। आश्चर्य है कि भारत सरकार इस संवेदनशील मुद्दे पर लंबे समय से मूकदर्शक बनी हुई है। केंद्र की यह चुप्पी वहां भारत विरोधी बाहरी ताकतों को और बढ़ावा दे रही है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि केंद्र सरकार से आग्रह है कि वह 'वेट एंड वॉच' की नीति छोड़े और अविलंब कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप कर वहां रहने वाले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

PC:etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.