राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- बीजेपी वाले अपनी हरकतों से बाज आएंगे नहीं

Hanuman | Saturday, 25 Apr 2026 08:48:37 AM
Gehlot's Major Statement on 7 MPs, Including Raghav Chadha being in the BJP

जयपुर। आप सांसद राघव चड्ढा सहित कई सांसदों के भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने इस संबंध में भाजपा पर निशाना साधा है।

अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि बीजेपी वाले अपनी हरकतों से बाज आएंगे नहीं। ये देश में लगातार डेमोक्रेसी की हत्या कर रहे हैं। सबके सामने डेमोक्रेसी कमजोर हो रही है ये मानना पड़ेगा। सब एजेंसियां इनके काबू में हैं, मित्तल जो मेंबर ऑफ पार्लियामेंट हैं, उनके छापे पड़े अभी। पहले राघव चड्ढा को भी तंग किया था बीजेपी ने और बाकी भी जो इनके जो है नाम आप ले रहे हो  इन सबके नाम इन्होंने डाल रखे थे लिकर वाले मामले में,  तो ये इनकी जो पॉलिसी है, ये बड़े खुश हो रहे होंगे।

पर पूरा देश देख रहा है कि क्या हो रहा है और मोदी को, अमित शाह को भ्रम है। अब इनका भ्रम टूटेगा । पूरे मुल्क में लोग समझ गए हैं कि ये हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करते हैं। हिंदुत्व को मजबूत करने क्या काम किया ? खाली भड़काने के अलावा क्या काम किया ?  और अब देखिए आज ये घटना हुई है, कम घटना है क्या?

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि वाशिंग मशीन लगी हुई है, सब बिल्कुल ठीक हो जाएंगे। किसी खिलाफ में कोई केस रहेगा ही नहीं। ये वाशिंग मशीन जो पकड़ रखी, इन्होंने , कांग्रेस के लोगों को तोड़ा इन्होंने महाराष्ट्र में, कर्नाटक में, मध्य प्रदेश में,  यहां पर भी कमी नहीं रखी। ये बार बार भजनलाल और मदन राठौड़ बोलते हैं हमारे ऊपर, वो चाहते हैं कि सचिन पायलट का नाम लूं कि लोग मानेसर गए थे। वो चाहते हैं कि नाम ले तो इनकी लड़ाई हो जाए शुरू। मैं इनको दोष देता हूं। तुमने हॉर्स ट्रेडिंग कितने लोगों के साथ की  बताओ। आपने छोड़ा क्या राजस्थान वालों को? हम तो एकजुट हैं।

देश वाले नहीं समझेंगे तो सबको भुगतना पड़ेगा
अशोक गहलोत ने कहा कि इनको पूछो आपने कोई कमी रखी क्या राजस्थान के अंदर 34 दिन होटल में रहे हम लोग इनके कुकर्मों से, कुकृत्यों से। बीजेपी के जो नेता लोग थे तो जनता समझ नहीं रही है क्या? ठीक है, चुनाव में हम लोग कामयाब नहीं पाए। खूब झूठ बोले थे प्राइम मिनिस्टर मोदी ने और अमित शाह ने। झूठा आरोप लगाया हमारे ऊपर 5 लाख, 50 लाख वाला भी।  चुनाव जीतना अलग बात है, पर जो तमाशा कर रहे हैं लोग,  कहां कहां नहीं हो रहा है। वेस्ट बंगाल में क्या हो रहा है सब देख रहे हैं।  इनका विश्वास नहीं है डेमोक्रेसी में, और अगर अभी नई पीढ़ी देश की नहीं समझी, देश वाले नहीं समझेंगे तो सबको भुगतना पड़ेगा।

PC: m.rediff
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.