- SHARE
-
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से बंगाल चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बंगाल में बीजेपी की एंट्री के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार होंगी, के बयान का लेकर अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि देखो राहुल गांधी ने यह बात कही, मैंने रिपीट किया वहां पर कि अगर इस बार जो शिकायत आई है,चाहे वो करप्शन की भी हो या अन्य प्रकार की हो,उसके कारण से एक मौका मिल गया बीजेपी को ज्यादा घुसपैठ का। ये बात राहुल भी कह रहे हैं, मैं भी कह रहा हूं। कुछ तो गलती होती सरकारों से या तो गलती होती है या फिर अन्ना हजारे की तरह के लोग आंदोलन करने बैठते हैं। आरएसएस के support से, षड्यंत्र होते हैं सरकार को गिराने के लिए जो हमारे साथ हुआ।
अशोक गहलोत ने कहा कि यूपीए गवर्नमेंट नहीं जाती, जिस प्रकार के 2जी स्पेक्ट्रम जिस प्रकार से कोल गेट एक लाख सत्तर हज़ार करोड़ का घोटाला हो गया वो बारह साल में कहां गया मोदी जी को पूछो कि वो लोकपाल कहां गया? कोल गेट कहां गया? 2 जी स्पेक्ट्रम कहां गया? डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र किया गया। तो या तो षड्यंत्र होते हैं जो इनकी फितरत के अंदर है आरएसएस और बीजेपी की। हिंदुत्व का नाम लो, चुनाव वोट लो और या फिर जो मैंने बताया आपको नक्शा बंगाल का, वो स्थिति बनती है,तब आप कुछ नहीं कर सकते हो।
जीत होगी इलेक्शन कमीशन की
गहलोत ने कहा कि इस प्रकार अगर चुनाव आयोग जीतता है, यह कोई बीजेपी की जीत नहीं होगी, चुनाव आयोग की जीत होगी। अगर बीजेपी जीतती है बंगाल में तो मेरा रीडिंग यह है असेसमेंट यह है वहां जीत जो है बीजेपी की नहीं होगी, उनके हथकंडों की होगी। उनका जो नेचर है डेमोक्रेसी खत्म करना उसकी होगी और जीत होगी इलेक्शन कमीशन की।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें