Gehlot ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, कहा- पूरा राजस्थान जानता है कि…

Hanuman | Friday, 15 May 2026 08:35:30 AM
Gehlot targets BJP over former Vice President Bhairon Singh Shekhawat

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की मूर्ति के उद्घाटन में नहीं बुलाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से भैरोंसिंह शेखावत को लेकर भी बड़ी बात कही है।

गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत राजस्थान के सबसे बड़े नेताओं में से एक थे। पूरा राजस्थान जानता है कि उनके जीवनकाल में भाजपा ने उन्हें कभी पूरा सम्मान नहीं दिया। जब वे उपराष्ट्रपति बने तो उनके सम्मान में हमारी कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री आवास में उनके सम्मान में भव्य समारोह रखा था परन्तु भाजपा ने कोई कार्यक्रम तक नहीं रखा।

कांग्रेस ने उनके निधन के बाद भी उन्हें पूरा सम्मान दिया। शेखावत के निधन के दिन ही उनके परिजनों से चर्चा कर हमारी कांग्रेस सरकार ने विद्याधर नगर स्टेडियम में अविलंब उनके दाह संस्कार हेतु जमीन आवंटित की और वहीं उनका स्मारक बनाया। पूरे प्रदेशवासियों में तब भी चर्चा थी और आज भी बनी हुई है कि यदि भाजपा सरकार भी होती तो उनके अंतिम संस्कार की अनुमति विद्याधर नगर में नहीं देती और न ही उनका स्मारक बनने देती।

भाजपा ने राजनीति कर कार्यक्रम की गरिमा को कम किया
गहलोत ने गुरुवार को कहा कि आज मेरे क्षेत्र जोधपुर में भैरों सिंह शेखावत की मूर्ति के उद्घाटन का राजकीय कार्यक्रम था जो जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया गया। आज श्री भैरों सिंह शेखावत की आत्मा को भी कष्ट हुआ होगा कि बिना अशोक गहलोत को बुलाए यह कार्यक्रम किया गया। भाजपा ने इस कार्यक्रम में राजनीति कर इस कार्यक्रम की गरिमा को कम किया है। मुझे ऐसा लगता है कि यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  की जानकारी में आता तो ऐसा नहीं होता।

PC: firstindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.