राज्यपाल ने पर्रिकर को मुख्यमंत्री नियुक्त किया, उन्हें बहुमत साबित करने को कहा

Samachar Jagat | Monday, 13 Mar 2017 05:51:51 AM
Governor appointed Parrikar as CM, asked him to prove majority

पणजी। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने भाजपा विधायक दल के नेता मनोहर पर्रिकर को आज मुख्यमंत्री नियुक्त किया और उन्होंने शपथ लेने के 15 दिनों के अंदर सदन में बहुमत साबित करने को कहा। दरअसल, पर्रिकर ने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

राज्यपाल के सचिव रूपेश कुमार ठाकुर ने आज रात यहां जारी एक प्रेसनोट में कहा, ‘‘राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने गोवा भाजपा विधायक दल के नेता मनोहर पर्रिकर को गोवा का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है।’’

इसमें कहा गया है कि पर्रिकर ने राज्यपाल के समक्ष भाजपा के 13 विधायकों, एमजीपी के तीन, गोवा फारवर्ड पार्टी के तीन और दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन का सबूत पेश किया है। इस तरह 40 सदस्यीय विधानसभा में उनके साथ 21 विधायक हैं। 

राज्यपाल ने पर्रिकर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 15 दिनों के अंदर विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा है। 
गौरतलब है कि राज्य में कांग्रेस के 17 विधायक हैं। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.