- SHARE
-
जयपुर। लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर हुई चर्चा के बीच नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने गोवा के अरपोरा रेस्तरां आग हादसे का मुद्दा उठाया। क्लब के मालिक सौरव और गौरव लूथरा इंडिगो की फ्लाइट से थाईलैंड भागने को लेकर आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने केन्द्र सरकार भी निशाना साधा है।
क्लब मालिकों के इंडिगो की फ्लाइट से थाईलैंड भागने पर बेनीवाल ने कहा कि सरकार उन्हें रोकने में नाकाम रही। उन्होंने कहा कि सरकार को जवाब देना चाहिए कि हादसे में 27 लोगों की मौत के बाद भी आरोपी देश से कैसे फरार हो गए।
हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से जानकारी भी दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि एक तरफ इंडिगो की मनमानी से देश के नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरी तरफ गोवा के जिस नाइटक्लब में आग लगने के कारण दो दर्जन से अधिक नागरिक काल-कवलित हुए, इस क्लब के दोनों मालिक इंडिगो की फ्लाइट से थाईलैंड भाग गए,इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें