India-Pakistan tension: भारत सरकार ने अब ले लिया है बड़ा फैसला, इसे माना जाएगा जंग

Hanuman | Saturday, 10 May 2025 04:23:06 PM
India-Pakistan tension: Indian government has now taken a big decision, this will be considered a war

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के साथ जारी तनाव की स्थिति के बीच भारत सरकार की ओर से अब एक बड़ा फैसला ले लिया गया है। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से लगातार जारी हमलों के बीच भारत सरकार ने तय कर दिया है कि भविष्य में अब कोई आतंकवादी घटना होती है तो उसे एक्ट ऑफ वार यानी जंग माना जाएगा।

भारत सरकार की ओर से अब आगामी समय में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ अब और शख्ती से निपटने की ओर बड़ा कदम उठाया लिया है। 
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल के हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने बड़ा कदम उठाते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के नौ ठिकानों हमला किया था।

भारत की ओर से की गई इस कार्रवाई में लगभग सौ आतंकियों की मौत हुई थी। इसके बाद से पाकिस्तान की ओर से भारत पर लगातार हमले किए जा हैं। आज भी पाकिस्तान ने कई हमले किए हैं। हालांकि भरतीय सेनाओं ने इन हमलों को विफल कर दिया था।

PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.