ISRO ने लॉन्च कर दिया है ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट, अब होगा ऐसा

Hanuman | Wednesday, 24 Dec 2025 09:46:05 AM
ISRO has launched the Bluebird Block-2 satellite; this is what will happen now.

इंटरनेट डेस्क। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। इसरो ने अब आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से विश्व के सबसे बड़े कमर्शियल कम्यूनिकेशन सैटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर इतिहास रच दिया है। खबरों के अनुसार, इसरो का यह कमर्शियल मिशन सुबह 8 बजकर 55 मिनट और 30 सेकंड पर लॉन्च किया गया।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने जानकारी दी कि 6,100 किलोग्राम वजनी यह कम्यूनिकेशन सैटेलाइट एलवीएम3 के प्रक्षेपण इतिहास में पृथ्वी की निम्न कक्षा (एलईओ) में स्थापित होने वाला अब तक सबसे भारी पेलोड है। इससे पहले प्रक्षेपित हुए सबसे भारी पेलोड एलवीएम3-एम5 कम्यूनिकेशन सैटेलाइट-03 का वजन करीब 4,400 किलोग्राम था। इस प्रकार से इसरो ने नया इतिहास रच दिया है।

बताया जा रहा है कि इस मिशन का उद्देश्य सैटेलाइट के माध्मय से सीधे मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। ये नेटवर्क विश्व में कहीं भी कभी भी सभी के लिए 4 जी और 5 जी वॉयस-वीडियो कॉल, मैसेज, स्ट्रीमिंग और डेटा सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.