- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल दौरे पर ताहेरपुर रैली को वर्चुअली संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने इस दौरान कहा कि ममता बनर्जी का मोदी या भाजपा का विरोध करने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन वह बंगाल के विकास में बाधा क्यों डाल रही हैं?
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने इस दौरान बड़ा आरोप लगाते हुए बोल दिया कि बंगाल में घुसपैठियों को टीएमसी का संरक्षण मिल रहा है। बांग्लादेश की सीमा से सटे नदिया जिले के ताहेरपर में परिवर्तन संकल्प जनसभा को कोलकाता एयरपोर्ट से वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए पीएम ने ये भी कहा कि बिहार की तरह बंगाल से भी महा जंगलराज का जल्द खत्मा होगा।
उन्होंने इस दौरान कहा कि जिस प्रकार बिहार की जनता ने जंगल राज को नकार दिया, उसी प्रकार अब बंगाल की जनता तैयार है। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बिहार ने बंगाल में जीत का रास्ता दिखाया है। आपको बता दें कि पीएम मोदी हैं। खराब मौसम के कारण वह बंगाल के नदिया में कार्यक्रम स्थल पर नहीं पाए।
PC: ddnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें