Rahul Gandhi को लेकर Kapil Sibal का बड़ा बयान, कहा-सांसद के रूप में अयोग्य हुए कांग्रेस नेता राहुल

Samachar Jagat | Friday, 24 Mar 2023 09:02:25 AM
Kapil Sibal's big statement about Rahul Gandhi, said- Congress leader Rahul disqualified as MP

इंटरेनट डेस्क। पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री और सपा से राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल कभी कांग्रेस के कानूनी सलाहाकर हुआ करते थे और हमेशा कोर्ट में कांग्रेस की ढ़ाल बनकर खड़े रहते थे। लेकिन अब राहुल गांधी को सजा मिलने के बाद उनका भी बयान आया है। उन्होंने कहा की राहुल गांधी को कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही वे एक सांसद के रूप में अयोग्य हो गए हैं।

इसके साथ ही राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने ये भी कहा की  कहा कि यह सजा अपने आप में बड़ी अजीब है। सिब्बल यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे भी बहुत कुछ कहा। इसके साथ ही कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा की राहुल गांधी को सच बोलने की सजा मिली है।

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी को सच बोलने और तानाशाह के खिलाफ आवाज उठाने की सजा मिली है। यह नया भारत है, जहां अगर आप अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो पुलिस सहित सारी ऐजेंसिया आपके पीछे लग जाती है। 


 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.