- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बन गए है। उन्होंने बुधवार को पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद युवाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान किया, जिनमें छात्रों के लिए मुफ्त बस पास और निजी रोजगार एक्सचेंज की स्थापना शामिल है। पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद शिवकुमार ने पहले कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें यह निर्णय लिया गया।
लिया ये फैसला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गैर-लक्जरी सरकारी बसों में सभी छात्रों को मुफ्त बस पास दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में युवाओं की भर्ती के लिए जल्द ही कार्यक्रमों की रूपरेखा घोषित की जाएगी। शिवकुमार ने यह भी कहा कि बेरोजगारी के मुद्दे को दूर करने के लिए निजी रोजगार एक्सचेंज स्थापित किया जाएगा, जहां लोग नौकरियों के लिए पंजीकरण करवा सकेंगे। उन्होंने कहा, निजी रोजगार एक्सचेंज की रूपरेखा को एक महीने में अंतिम रूप दिया जाएगा।
खबरों की माने तो शिवकुमार ने मीडिया से सरकार के साथ सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वह सरकार की आलोचना के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन मीडिया को विमर्श गढ़ने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चारों स्तंभों को मिलकर काम करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार गांवों से शहरों में किसानों के पलायन को रोकने के लिए आवश्यक निर्णय लेगी।
pc- aaj tak