- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केरल के अगले मुख्यमंत्री के लिए कांग्रेस नेता वीडी सतीशन के नाम पर मुहर लग गई है। आखिरकार कांग्रेस आलाकमान ने आज उनका नाम सीएम पद के लिए फाइनल कर दिया है। आज हम आपको केरल के नए मुख्यमंत्री कुल कितनी संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीडी सतीशन ने चुनाव आयोग के समक्ष उत्तर परवूर से चुनाव लड़ने के लिए दायर अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति के बारे में खुलासा किया था। इसमें उन्होंने अपनी चल और अचल संपत्तियों सहित लगभग 3 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा किया था।
खबरों के अनुसार, सतीशन की चल संपत्ति 53.82 लाख रुपए की है, जबकि उनकी पत्नी की चल संपत्ति 68.45 लाख रुपए बताई थी। उनकी अचल संपत्तियों, जिनमें जमीन और अन्य संपत्तियां भी शामिल हैं उनका मूल्य 2.42 करोड़ रुपए है। वीडी सतीशन 24 लाख रुपए का कर्ज भी है। उनकी पत्नी पर 17.45 लाख रुपए का लोन होने का खुलासा हुआ है।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें