Janmashtami: खट्टर ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Samachar Jagat | Thursday, 18 Aug 2022 02:35:29 PM
Khattar extends warm wishes to the people of the state on the occasion of Shri Krishna Janmashtami

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खSर ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई औरशुभकामनाएं दी हैं। श्री खट्टर ने बुधवार को यहां जारी बधायी संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के जुड़ा यह पर्व आस्था, उल्लास और आपसी सछ्वाव का प्रतीक है। इस पर्व को मिल-जुल कर मनाना चाहिए। श्रीकृष्ण का चरित्र लौकिक और आध्यात्मिक शिक्षा देता है।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के युद्ध में स्वजनों को अपने सामने देखकर युद्ध से विमुख हुए अर्जुन को आत्मा की अमरता का संदेश दिया था।

यही पवित्र धार्मिक ग्रंथ 'श्रीमछ्वगवद्गीता’ बना जो आज भी समस्त मानवता के लिए प्रेरणा-स्रोत है। गीता में स्वयं भगवान ने कहा है कि 'कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’ अर्थात व्यक्ति को मात्र कर्म करना चाहिए, फल की इच्छा नहीं रखनी चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं और दर्शन आज भी प्रासंगिक हैं और सभी को एक सफल जीवन जीने के लिए उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करने का संकल्प लेना चाहिए।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.