Kheda : राहुल का नकली वीडियो चलाने वाले अदालतों का चक्कर लगाने को रहें तैयार

Samachar Jagat | Saturday, 02 Jul 2022 12:58:13 PM
Kheda : Be ready to go round the courts playing fake video of Rahul

नयी दिल्ली |  कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नकली वीडियो प्रसारित करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और टेलीविजन चैनलों के एंकरों के खिलाफ कार्रवाई होगी और उन्हें देश की विभिन्न अदालतों के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शनिवार को कहा कि जिन भाजपा नेताओं ने और टेलीविजन चैनलों के एंकरों ने यह काम किया है उन्हें अदालतों का चक्कर काटने और देश के विभिन्न शहरों का भ्रमण करने को तैयार रहना चाहिए।

श्री खेड़ा ने ट्वीट  किया, ''वह तमाम भाजपा नेता जिन्होंने राहुल गांधी का वीडियो प्रसारित किया, वे देश के विभिन्न अदालतों के चक्कर लगाने को तैयार रहें। उन्हें कई शहरों की अदालतों के चक्कर लगाने होंगे और जिस ऐंकर और चैनल ने यह झूठ फैलाया है, वह भी एक कठोर क़ानूनी  कार्यवाही के लिए तैयार हो जाए।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.