Lok Sabha : हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

Samachar Jagat | Friday, 05 Aug 2022 12:26:22 PM
Lok Sabha adjourned till 12 noon due to uproar

नयी दिल्ली |  लोकसभा में कांग्रेस के सदस्यों ने सरकार पर ईडी जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए भारी हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई। सदन समवेत होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा के पूर्व सांसद भीम प्रसाद धल के निधन से सदस्यों को अवगत कराया और हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु हमले की बरसी पर वहां जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद प्रश्नकाल जैसे ही शुरू हुआ , कांग्रेस के सदस्य सरकार पर मनमानी, तानाशाही और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे और नारे लगाते हुए सदन के बीचोंबीच आ गए। कांग्रेस के सदस्य विरोध स्वरूप काले कपड़े पहनकर आए थे।

अध्यक्ष ने हंगामे के बीच प्रश्नकाल चलाने का प्रयास किया। इस बीच सरकार ने कई सवालों के जवाब सदन में दिए। हंगामा कर रहे सदस्यों से अध्यक्ष ने अपनी सीटों पर जाने का आग्रह करते हुए कहा कि उन्हें प्रश्नकाल के बाद अपनी बात रखने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप सदन में चर्चा नहीं करना चाहते हैं यह अच्छी बात नहीं है। अध्यक्ष की अपील के बावजूद सदस्यों ने हंगामा जारी रखा जिसके कारण सदन की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित कर दी गई।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.