Madhya Pradesh Elections 2023: कांग्रेस ने 88 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, राजस्थान में बढ़ रहा इंतजार

Samachar Jagat | Friday, 20 Oct 2023 08:18:38 AM
Madhya Pradesh Elections 2023: Congress releases second list of 88 candidates, wait increasing in Rajasthan

इंटरनेट डेस्क। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बीच राजनीक पार्टियां उम्मीदवारों की घोषणा करने में लगी है। मध्य प्रदेश में कांग्र्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इसके एक दिन पूर्व ही कांगेस ने छत्तीसगढ़ में दूसरी लिस्ट जारी की थी। लेकिन अभी राजस्थान में इंतजार बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश के लिए कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में 88 उम्मीदवारों के नाम सामने आए है।

बता दें की इस लिस्ट में वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रजापति का टिकट काटने के बाद कांग्रेस ने उन्हें गोटेगांव से फिर से उतारा है। पहली लिस्ट में प्रजापति का टिकट कट गया था। बता दें कि मध्य प्रदेश के लिए कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पहली लिस्ट में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ का भी नाम था।

दूसरी लिस्ट जारी होने पर कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है और लिखा कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने 88 प्रत्याशियों दूसरी सूची जारी कर दी है। मैं सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देता हूं।

pc- naiduniya



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.