Maharashtra: उद्धव गुट के 6 सांसद हुए शिंदे की शिवसेना में शामिल, डिप्टी सीएम ने कहा एक नहीं, बल्कि 6 टाइगर मौजूद

Shivkishore | Tuesday, 23 Jun 2026 10:44:07 AM
Maharashtra: 6 MPs from the Uddhav faction join Shinde's Shiv Sena; Deputy CM says,

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है। शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना का दामन थाम लिया। मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन सांसदों ने अपने नए राजनीतिक फैसले का ऐलान किया। शिवसेना में शामिल होने वाले सांसदों में संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दीना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापुराव पाटिल आष्टीकर शामिल हैं।

बढ़ी राजनीतिक हलचल
सूत्रों के मुताबिक, सभी बागी सांसद एक गुप्त स्थान पर ठहरे हुए थे। इसके बाद वे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे और सीधे मीडिया के सामने आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस घटनाक्रम ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए सभी सांसद वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे, जहां डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने उनका स्वागत किया। इस दौरान शिंदे ने कहा, यहां एक नहीं, छह टाइगर मौजूद हैं। उनके इस बयान को राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

क्या कहा शिंदे ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, एक सभा में मैं खड़ा हुआ था और मैंने कहा था कि अब यहां एक नहीं, बल्कि 6 टाइगर मौजूद हैं। आज 6 सांसद हमारे साथ जुड़े हैं। मैं उनके नाम फिर से लेता हूं। हमारे पास अब 3 संजय हैं। मैं कोटे की बात कर रहा हूं, आप समझ रहे हैं। आज पूरे सभागार में शिवसेना परिवार मौजूद है। असली शिवसेना परिवार में आज कट्टर शिवसैनिक सांसद शामिल हुए हैं।

pc- abp news



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.