- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के बारामती जिले में एक विमान हादसा हुआ है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार तथा चार अन्य व्यक्तियों की बारामती में विमान दुर्घटना में बुधवार को मौत हो गयी। खबरों के अनुसार, डिप्टी सीएम और एनसीपी के प्रमुख अजित पवार का विमान क्रैश हो गया है।
बताया जा रहा है बारामती में लैंडिंग के समय अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया। आज बारामती में अजीत पवार की सभा होने वाली थी। इस विमान में अजित पवार समेत 6 लोग सवार थे।
ये आंकड़ा बढ़ सकता है। इनमें से एक व्यक्ति का शव निकाला जा चुका है। आपको बता दें प्लेन हादसे से कुछ मिनट पहले ही एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि दी थी।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें